सरीला: बढ़ेरा खालसा बेतवा नदी के किनारे पानी में उतराता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बढ़ेरा खालसा गांव के पास बेतवा नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर चिकासी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की।