छबड़ा में खरीफ फसल सीजन के बीच डीएपी खाद की मांग बढ़ने से किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं।
किसान सुबह से ही खाद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जहां प्रशासन द्वारा डीएपी वितरण के लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं। टोकन व्यवस्था के जरिए भीड़ को नियंत्रित करने और वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े।
#CMO #CMORajasthan #cmojaipur #DCDM #dcdmbaran #khhad #trendingnews #viralnews #BreakingNews #chhabra #khadcrisis