बरहेट: मिनी बाबा धाम शिवगादी में शनिवार को 60,000 जलाभिषेक हुए
शनिवार को मिनी बाबा धाम शिवगादी में लगभग 60000 शिव भक्तों ने बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक किया । काफी संख्या में पश्चिम बंगाल से श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से शिवगादी धाम पहुंचे थे । वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवगादी धाम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष रूपक साह ने राष्ट्रीय झंडोत्तोलन किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।