श्योपुर: संबल प्रकरण ऑनलाइन करने के निर्देश, आवास सर्वे सूची में नाम जुड़ेगा, कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न
श्योपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर सीईओ जिपं अतेन्द्र सिंह गूर्जर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीईओ जिपं श्री गूर्जर ने ग्राम हसनपुर हवेली से आये ग्रामीणों के आवेदन पर पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नलजल योजना को शीघ्रता से चालू किया जायें।