श्योपुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष की कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी, युवा कांग्रेसियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिले के प्रेमसर मंडल के भाजपा अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर एक ज्ञापन सोमवार को दोपहर 3 बजे एसपी श्योपुर को सौंपा गया है। जिसमें भाजपा के प्रेमसर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।