श्योपुर: पार्वती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, चंबल में भी उफान, प्रशासन ने गांवों में जारी की एडवाइजरी
श्योपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। पार्वती नदी का जलस्तर खतरे के निशाने के उपर पहुंच गया हैं, वहीं चंबल नदी का जलस्तर पर तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पार्वती नदी मंगलवार सुबह 10 बजे अपने खतरे के निशान 198 मीटर से 8 फीट ऊपर 200.80 मीटर तक पहुंच गई।