श्योपुर: जनसुनवाई में महिला का हंगामा, बोली- नपा का आरआई जॉब कार्ड पर मुर्गा-दारू मांग रहा है
श्योपुर। शहर के वार्ड 08 की एक महिला आवेदक ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे जनसुनवाई में पहंुचकर उस समय बखेड़ा कर दिया जब उसने पीएम आवास के बाद जाॅब कार्डधारियों को मिलने वाली एक लाख रूपये की राशि नहीं मिलने पर नगर पालिका के आरआई पर रिश्वत के रूप में मुर्गा-दारू की मांग करने के आरोप लगा दिये।