श्योपुर: समय रहते कराएं हेपेटाइटिस का इलाज, विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
श्योपुर। जिला मुख्यालय के ढेंगदा, जिला अस्पताल एवं जिला जेल परिसर में सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रगति पथ लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना श्योपुर द्वारा नोडल अधिकारी यतेन्द्र रावत के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।