श्योपुर: शहर में निकली बाबा सोनेश्वर महादेव की शाही सवारी, फूलों से सजी पालकी में दर्शनों के लिए उमड़े शहरवासी
श्योपुर। श्रावण मास में उज्जैन के महाकाल बाबा की सवारी तो देखने का सौभाग्य तो कुछ ही शिवभक्त श्योपुर वासियों को मिला होगा लेकिन श्योपुर में उज्जैन की तर्ज पर सोनेश्वर महादेव की शाही सवारी सावन के तीसरे सोमवार को दोपहर 3 बजे निकाली गई। फूलो की पालकी में सवार होकर सोनेश्वर महादेव शिव की नगरी श्योपुर के भ्रमण पर निकले तो पूरा शहर शिवमय हो गया