रायडीह: महाराष्ट्र के युवक की सड़क हादसे में मौत, कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Raidih, Gumla | Aug 27, 2026 गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में महाराष्ट्र के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक की पहचान अमरावती, महाराष्ट्र निवासी आशीष अभ्यंकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे आशीष अपने दोस्तों के साथ स्वीट डिजायर कार, नंबर एमएच-01-6669 से रांची से अमरावती लौट रहा था।