जहानाबाद: बंधन बैंक के मैनेजर की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, पुलिस ने लिया कब्जे में
गुरुवार की सुबह जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के NH83 के समीप एकंघर से बंधन बैंक के मैनेजर के शव को बरामद किया क्या है। मैनेजर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई है। अभी तक मौत के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। नगर थाने की पुलिस को सूचना लगी तो नगर थाने की पुलिस ने भी शव को अपने कब्जे में फिलहाल ले लिया है।