जहानाबाद: लालू यादव के बयान की निंदा करते हुए बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'खुद बेटियों के पिता हैं'
मुख्यमंत्री के द्वारा एक महिला संवाद यात्रा की शुरुआत की जा रही है। जिसको लेकर लालू प्रसाद यादव ने एक विवादित बयान दिया और कहा कि नीतीश कुमार अपने आंखों को सेंकने जा रहे हैं। बस इसी बयान के बाद से बिहार में राजनीति गर्मा गई है। बुधवार की दोपहर शाम 4:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने इस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।