आमला: कारोपानी गांव में जमीन कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम से विवाद, 11 से अधिक लोगों पर बलवा केस दर्ज
Amla, Betul | Jul 30, 2026 आमला तहसील मे 30 जुलाई को 3 बजे करीब बोरदेही थाना क्षेत्र मे कारोपानी गांव मे जमीन का कब्जा दिलाने राजस्व विभाग की टीम पहुंची थी। जहाँ जमीन का कब्जा को लेकर राजस्व विभाग के साथ विवाद हुआ हैं। मौके पर राजस्व टीम व पटवारी के सामने कथित रूप से गाली गलौज की गई तथा शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाई गई हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगा हैं।