भीमताल में फिर बढ़ी दहशत
भीमताल की अलचौना ग्राम सभा के पांडेयछोर में ग्रामीण एक बार फिर खतरे के बीच हैं। टूटे पहाड़ से लगातार पानी और मलबा घरों की ओर आ रहा है। कई घरों में पानी और मलबा घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के सामने सुरक्षित स्थान पर जाने की मजबूरी खड़ी हो गई है।
#Bhimtal #Uttarakhand #Landslide #Alchauna #BreakingNews