बलरामपुर: सीएमओ ने किया संभावित बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण पाठक पुरवा में दवा का किया वितरण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बाढ़ ग्रस्त छेत्रों का निरीक्षण किया ग्राम पाठकपुरवा में पहुंच कर ग्रामवासियों को ओआरएस पैकेट ,क्लोरीन आदि वितरित किया।उन्होंने ग्रामवासियों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया। साफ पानी ही पिएं या पानी को उबालकर पिए, बासी भोजन न करने एवं दिक्कत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने को कहा।