बलरामपुर: कोडरी गाँव से ललिया जाने वाला मार्ग हुआ बन्द पुलिस बल किया गया तैनात
कोडरी गाँव से ललिया जाने वाला मार्ग बाढ़ के चलते बंद कर दिया गया है इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को कड़ी हिदायत दी जा रही है इस मार्ग पर आने जाने वाले 2 लाख की आबादी के लोग मुख्यालय के संपर्क से दूर हो चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात करते हुए वैरिकेटिंग कर दिया है अब आने जाने वाले वाहन चालकों को बैरंग वापस कर दिया जा रहा।