बलरामपुर: जनपदीय पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के प्रति महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक
जनपदीय पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों , बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर बालिकाओं महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई एवं यह भी बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा परेशान करने पर या किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबरों पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकती हैं।