बलरामपुर: ग्राम रंजीतपुर के रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी, आवागमन में ग्रामीणों को हो रही परेशानी
जनपद मुख्यालय के निकट ग्राम रंजीतपुर के रेलवे अंडरपास में बरसात का पानी भर जाने से ग्राम वासियों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम वासियों ने बताया विगत चार दिन से हो रही बरसात से अंडर पास में पानी भरा हुआ है, जिससे दोपहिया चार पहिया वहां तो दूर पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा है।