परिहार: आशुतोष शंकर सिंह का कांग्रेस पर पलटवार: 'लालू राज में अपहरण का उद्योग और जंगल राज था'
सीतामढ़ी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सीतामढ़ी दौरे के दौरान बिहार सरकार पर की गई टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता आशुतोष शंकर सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार करते हुए लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को निशाने पर लिया।