घाटीगांव: सिम पोर्ट के नाम पर 8.78 करोड़ का साइबर फ्रॉड! ग्रामीणों के दस्तावेजों से जारी कराए नंबर
ग्वालियर के मोहना में सिम पोर्ट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। ग्रामीणों को फ्री रिचार्ज का लालच देकर दस्तावेजों से सिम जारी कराए गए, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में हुआ। करीब 8 करोड़ 78 लाख के फ्रॉड का खुलासा पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे किया।