मेहनगर: अहियाई के समीप से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मेंहनगर के अहियाई के पास से चोरी की बाइक संग 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। SI आदिल खाँ मय हमराह को सूचना मिली कि 1 व्यक्ति चोरी की बाइक नंबर प्लेट बदलकर बेचने के लिए अहियाई होते हुए आजमगढ जाने वाला है। आहियाई के पास पहुच कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछने पर अपना नाम सूर्यप्रताप उर्फ सोनू यादव पुत्र गुल्लू यादव निवासी तिलसड़ा मठिया थाना मेंहनगर बताया।