मुजफ्फरपुर में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित पश्चिमी मंडल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सजीव प्रसारण उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, मंडल महामंत्री सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके विचारों पर चर्चा की।