लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड से मुहर्रम के अवसर पर शनिवार रात भव्य ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार की शाम 5:30 पर अंतिम तैयारियां जोरों पर देखी गईं। ताजिया निर्माण, सजावट और जुलूस की व्यवस्था में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।