इटारसी: इटारसी आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर 4 साल से फरार 5 हजार के इनामी हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी हत्या के आरोपी को बुधवार दोपहर करीब 1 बजे इटारसी आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ट्रेन के जनरल कोच में छिपकर सफर कर रहा था। रीठी थाना कटनी के निरीक्षक ने इटारसी आरपीएफ को फोन पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि साल 2022 में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी फरार था।