सतना में यूरिया की कालाबाजारी! सरकारी रेट ₹266, किसान से वसूले ₹300
सतना के कोठी रोड स्थित श्री राम एग्रीकल्चर पर यूरिया खाद की कालाबाजारी का आरोप लगा है। अटरा निवासी किसान प्रभात उर्मलिया ने ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के बावजूद ₹266 की सरकारी बोरी के लिए ₹300 चुकाने का आरोप लगाया। किसान ने वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।#Satna #FertilizerBlackMarketing #Urea #Kisan #Farmer MadhyaPradesh