गिधौर: जमुई में विभिन्न मांगों को लेकर किसान सभा, खेत मजदूर व नौजवान संघ का प्रदर्शन, जिले भर के लोग जुटे
Gidhaur, Jamui | May 25, 2026 राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को किसान सभा, खेत मजदूर एवं नौजवान संघ के संयुक्त आह्वान पर समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने 6 बजे बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा गया।