पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर स्प्राइट से भरा ट्रेलर सड़क हादसे का शिकार
Pandarak, Patna | Mar 10, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र के मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर बिहारी बिगहा टोल प्लाजा के समीप स्प्राइट से भरा एक ट्रेलर मंगलवार को लगभग 4 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्प्राइट से भरा ट्रेलर बक्सर से पूर्णिया की ओर जा रहा था। इस हादसे में ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।