भिवानी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम के प्रथम स्तर की चेकिंग कार्य का निरीक्षण इस दौरान दिए जरूरी निर्देश
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में ईवीएम के प्रथम स्तर की चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान में प्रयोग की जाने वाली सभी ईवीएम मशीनों की इंजीनियरों द्वारा चेकिंग की जाती है।