भिवानी: लघु सचिवालय के सामने नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हरियाणा एड्स एम्पलाईज एसोसिएशन ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही एक तरफ जहां विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है तो वही विभिन्न विभागों में कार्यरत्त कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर एकजुट होते नजर आ रहे है, ताकि चुनाव के मौसम में सरकार को घेरकर अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाया जा सकें। इसी कड़ी में अब हरियाणा एड्स इम्पलाईज एसोसिएशन भी सरकार के विरोध में उतर आई है