भिवानी: जिला पुलिस भिवानी के प्रयास से गांव किकराल, देवसर व ढाणी शेरावाली के निवासियों ने नशा मुक्ति गांव की शपथ ली।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस* ने जिले के सभी प्रबंधक थाना को निर्देश दिए थे कि उनके थाना में पडने वाले गांव व वार्ड में सामाजिक संस्थान व गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री वह इसके प्रयोग पर पूर्णता अंकुश लगाने वह पुलिस को सहयोग करके अपने क्षेत्र को नशा मुक्त घोषित करवाने के प्रयास किए जाएं।