डीएसटी, एफएसओ विभाग एवं राशमी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
राशमी में मकान व दुकान से 413 किलो संदिग्ध नकली घी जब्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम, एफएसओ विभाग एवं थाना राशमी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राशमी कस्बे में एक मकान एवं दुकान से कुल 413 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु डीएसटी टिम को विशेष रूप से निर्देश दे रखे हे इसके तहत बुधवार को एएसआई सूरज कुमार डीएसटी टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना राशमी क्षेत्र के कस्बे के अंदर अनिल पोखरना के मकान के अंदर एवं दुकान पर अवैध रूप से देसी घी का भंडारण कर रखा है एवं विक्रय करता है, सूचना विश्ववसनीय ने होने से एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता के सीएमएचओ ताराचंद के निर्दे�