रील के चक्कर मे ठुक जाओगे आप: सुर्यवंशी
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।भारतीय टीम के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को सलाह दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ नई दिल्ली में आएं थे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान समारोह में होना थी। एयरपोर्ट पर वैभव को कैमरा वालों ने घेर लिया और उनकी फोटो व वीडियो लेने लगे।
15 साल के वैभव ने कैमरा पर्सन को निराश नहीं किया और फोटो खिंचाए। मगर युवा क्रिकेटर ने कैमरा हाथ में लिए मीडिया वालों को सख्त सलाह दी कि आस-पास से गुजर रहे वाहनों से बचे।