प्रतापगढ़: भगौरा गांव में पत्ती जलाने से गेहूं की फसल में लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जली
गर्मी आते ही आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। प्रतापगढ़ जनपद के भगौरा गांव मे पत्ती जलाने से गाव के निवासी मुन्नू सिंह, देशराज, तथा नीलम के गेहूं की फसल में आग लगने से लगभग चार बीघा फसल जलकर राख हो गई l शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे फसल के बगल में किसी ने पत्ती फूंक दिया जिससे हवा के कारण गेहूं के फसल में आग लग गई l यह देख ग्रामीणों ने गुहार लगाया।