कोल: भवीगढ़ के किसान ने वर्मी कम्पोस्ट की यूनिट स्थापित कर अपना बनाया खाद का ब्रांड, 20 से 25 लोगों को दे रहे रोजगार
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 गांव भवीगढ़ के किसान योगराज सिंह के द्वारा जैविक खाद बनाने के लिए वर्मी कंपोस्ट की यूनिट स्थापित कर खाद का अपना ब्रांड बनाया है इतना ही नहीं गांव के 20 से 25 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। योगराज अपनी डेयरी से निकलने वाले गोबर से जैविक खाद तैयार करते हैं। किसानों का कहना है कि ये खाद अन्य खाद से ज्यादा फायदेमंद होता है और इससे फसल भी अच्छी होती है।