कोल: जिला अस्पताल में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लाइट के साथ साफ-सफाई की मिली खामियां
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज स्थित जिला अस्पताल मलखान सिंह का बुधवार की रात जिलाधिकारी विशाख जी ने औचक निरीक्षण किया। DM ने वार्ड में बीमारों के साथ तीमारदारों से बातचीत कर हाल-चाल जाना। DM ने सीएमएस को अस्पताल में साफ-सफाई के साथ बिजली पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए व 24 घंटे एक्स-रे करने के लिए भी निर्देशित किया।