कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों के भरे नमूने
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 जिला अधिकारी के निर्देशों अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ के नमूने भरे हैं। जिससे त्योहार पर ग्राहकों को शुद्ध एवं ताजा गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिल सके, जिन दुकानदारों के खाद्य पदार्थ में कमी पाई जाती है ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा यह कार्रवाई गुरुवार 2:00 बजे करीब की गई है।