कोल: दोदपुर में व्यस्ततम बाजार में हाई टेंशन लाइन के तारों में लगी भीषण आग, व्यापारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 थाना सिविल लाइन के दोदपुर के व्यस्ततम बाजार में बुधवार रात्रि हाई टेंशन लाइन की तारों में अचानक भीषण आग लग गई, घटना के बाद हाई टेंशन लाइन के तार धूं धूं कर जलते रहे लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी या कोई दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा जिसके चलते व्यापारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घरेलू संसाधनों से आग पर काबू पाया।