कोल: बाबा की मढ़ई के निकट इको कार की टक्कर से मोपेड सवार चाचा-भतीजे की मौत 2 घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 थाना छर्रा के बाबा की मढ़ई के निकट मोपेड सवार 4 लोगों को तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद चाचा-भतीजे की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं साथ ही घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।