कोल: दोधपुर में हाई टेंशन तार में अचानक लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित दोधपुर में बुधवार की रात को अचानक हाई टेंशन तार में आग लग गई जिससे आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बता दें कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।