भीलवाड़ा: जमीन धोखाधड़ी केस में कारोबारी अनिल छाजेड़ फिर से गिरफ्तार, घर की तलाशी में मिले खाली स्टांप पेपर, भेजा गया जेल
जमीनी धोखाधड़ी के मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस ने कारोबारी अनिल छाजेड़ को प्रोडक्शन वारंट के तहत जेल से गिरफ्तार कर दोबारा पूछताछ की।पुलिस ने आरोपी के मकान की गहन तलाशी ली, जहां से कुछ खाली स्टांप पेपर बरामद हुए। इन स्टांप पेपरों के उपयोग और उनसे जुड़े संभावित दस्तावेजों की पुलिस गहन जांच कर रही है।