देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर-ककरहटी मार्ग गड्ढों में तब्दील, आए दिन हादसे; PM सड़क योजना के जीएम की अनदेखी पर MLA से गुहार
देवेंद्रनगर से ककरहटी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों मौत का रास्ता बन चुका है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बना यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। आए दिन यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और वाहन भी खराब हो रहे हैं।