कुंडा: शकरदहा गांव में बाइक से आए चोरों ने महिंद्रा ट्रैक्टर किया चोरी, घटना CCTV में कैद
बाघराय इलाके के सकरदहा गांव में रविवार आधी रात दो अज्ञात चोर बाइक से आए और महिंद्रा 475 मॉडल का ट्रैक्टर चुरा ले गए। सोमवार शाम 5 बजे पीड़ित आशीष कुमार पटेल ने मामले की शिकायत पुलिस से किया है। उन्होंने बताया की ट्रैक्टर उनके घर के बाहर खड़ा था। चोरों ने चालाकी से ट्रैक्टर स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है।