कुंडा: संग्रामगढ़ के जगन्नाथ सिंह का पुरवा में आम व्यापारी से 50 हजार की लूट और मारपीट की गई, शिकायत दर्ज
संग्रामगढ़ के जगन्नाथ सिंह का पुरवा के आम व्यापारी विपिन सोनकर के साथ लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। वाराणसी से लौटते समय भरतगढ़ गांव के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर उन पर चाकू से हमला किया और 55,000 रुपये लूट लिए। सोमवार शाम 5 बजे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें तीन लोगों को नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है