प्रतापगढ़: अम्बेडकर चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन
अम्बेडकर चौराहा पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम 4 बजे भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और माफी मांगने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।