अमरिया: अमरिया में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, दो पक्षों के 13 लोगों को किया गिरफ्तार
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सभी लोग गाली-गलौज और झगड़े की स्थिति में थे।