राघोगढ़: शिकायत पर रुठियाई स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी कराने के रुपए लेने वाले नर्सिंग ऑफिसर और ANM को कलेक्टर ने हटाया,
Raghogarh, Guna | Jun 19, 2024 राघोगढ़ तहसील के रुठियाई स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी कराने के रुपए लेने की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए निर्देश। सीएमएचओ ने नर्सिंग ऑफिसर सीमा जाटव को आवन स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया है। वही एएनएम ज्योति कश्यप को प्रसव संबंधी कम से हटा दिया है। एक दिन पहले जनसुनवाई में रुठियाई के लोगो ने डिलीवरी के रुपए लेने के सबूत के साथ कलेक्टर से शिकायत की थी।