राघोगढ़: बरबटपूरा राघोगढ़ में बहन के घर आए भाई ने जीजा पर बाइक में आग लगाने के लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jun 18, 2024 राघोगढ़ नगर में बहन के घर आए भाई ने जीजा पर बाइक में आग लगाने के आरोप लगाए है। शिकायत में राघोगढ़ थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। फरियादी अंकित सेन निवासी गावरी ने बताया, राघोगढ़ में मक्का का बीज लेकर बरबटपुरा में बहन से मिलने गया था बीती शाम को जीजा कमलेश सेन दीदी को गालियां दे रहा था। समझने पर जीजा ने घर के बाहर खड़ी मेरी बाइक में आग लगा दी। और भाग गया।