किशनगंज: किशनगंज में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को 3 बजे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DM विशाल राज एवं SP सागर कुमार के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कई गतिविधियां संचालित की गईं। इन कार्यक्रमों में जीविका दीदियों एवं आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।