🚨 अर्धकुंभ का नाम बदलने से क्या हरिद्वार की सड़कें बदल जाएंगी?
सरकार भले ही अर्धकुंभ को कुंभ का रूप देने में जुटी हो, लेकिन जरा हरिद्वार की सड़कों का हाल भी देख लीजिए! जनता को तो आज भी उन्हीं गड्ढों और बदहाल रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।
नए हरिद्वार में सड़कों का एक नया ही ट्रेंड चल पड़ा है। जहां सड़क पर गड्ढा मिला, वहां मरम्मत के नाम पर बीच सड़क में ही इंटरलॉकिंग टाइलें बिछा दो! न सड़क की पूरी मरम्मत, न समतल सड़क की गारंटी!
सवाल यह है कि आखिर सड़कों की मरम्मत के नाम पर यह कैसा प्रयोग किया जा रहा है?
क्या इसी तरह तैयार होगा अर्धकुंभ 2027 का हरिद्वार? क्या देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को ऐसी ही सड़कों से गुजरना होगा?
कुंभ हो या अर्धकुंभ, जनता को नाम और प्रचार नहीं, अच्छी सड़कें चाहिए।
अधिकारियों से सवाल है: सड़कें बन रही हैं या गड्ढों पर टाइलें बिछाकर जिम्मेदारी पूरी की जा रही है?
📍 हरिद्वार की सड़कों की यह तस्वीर व्यवस्था से जवाब मांग रही है।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Haridwar Stambh Vasudev Dipr Haridwar
#Haridwar #ArdhKumbh2027 #KumbhMela #HaridwarNews #RoadCondition #InterlockingTiles #जनता_का_सवाल #सड़क_की_बदहाली #हरिद्वार_स्तम्भ
Hardwar, Haridwar | Nov 12, 2026