गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला गया ₹90000 का जुर्माना
गया SSP आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर गया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SSP आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी। SSP ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल ₹90,000 का जुर्माना वसूला गया।